रोडवेज और बोलेरो में टक्कर, बच्चों समेत नौ लोग घायल
प्रयागराज, शनिवार, 09 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के करछना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की एक बस और बच्चों को स्कूल ले जा रही बोलेरो के बीच शनिवार की सुबह हुई टक्कर में बच्चों समेत कुल नौ लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर पुलिस चौकी के निकट उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की मिर्जापुर डीपो की बस और स्कूल ले जा रही बच्चों की बोलेरो में सुबह टक्कर हो गयी । मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुई इस दुर्घटना में स्कूल की अध्यापिका सबिता पटेल, बोलेरो चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हैं जबकि मोटरसाइकिल सवार हरीश और बस चालक राजमणि मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उनका भी प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में घायल हुए एक ही परिवार के दो बच्चों हिमांशु और अंशिका तथा तीन अन्य बच्चे अनन्या, समर और मधु को नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अध्यापिका और बोलेरो चालक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
