उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना की राशि में दी बढ़ोतरी की स्वीकृति
जयपुर, शनिवार, 09 मार्च 2024। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने "मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना" के तहत दी जाने वाली राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने समाज में लिंग भेद उन्मूलन और बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना में दी जाने वाली राशि में उक्त बढ़ोतरी की वित्तीय स्वीकृति दी है। योजना के तहत पहली व दूसरी बालिका के जन्म पर और उसके बाद नसबंदी करवाने की स्थिति में यह राशि दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की अवधि किए जाने की भी स्वीकृति दी है।
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ-
उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभार्थी खाता ₹25 हजार की राशि से खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष ₹250 बालिका के खाते में जमा करवाए जाएंगे। ये राशि बालिका के नाम पर बनाई गई एफ डी आर राशि रुपए 3 हजार 500 के ब्याज से जमा होगी। एफ डी आर का अधिक ब्याज बालिका के 500 रूपये से खोले गए बचत खाते में जमा होता रहेगा। 21 वर्ष पश्चात यह राशि 1 लाख 47 हजार 542 होना संभावित है। इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा भी देय है जो 21 वर्ष की अवधि के पश्चात भी निरंतर लागू रहेगा।
आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी-
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। जिसमें आशा सहयोगिनियों को 4 हजार 98 के स्थान पर 4 हजार 508 रुपए की राशि दी जाएगी।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
