लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की
नई दिल्ली, सोमवार, 11 मार्च 2024। निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों के लिए सोमवार को यहां एक बैठक आयोजित की। दिनभर होने वाली 1,800 पर्यवेक्षकों की इस बैठक के दौरान आयोग के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के भी विभिन्न सेवाओं से लिए गए पर्यवेक्षकों को संबोधित करने की संभावना है। ये पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य संबद्ध सेवाओं से लिए जाते हैं। पर्यवेक्षकों को चुनाव की घोषणा से पहले मतदान वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। ये पर्यवेक्षक राज्यों में चुनावी प्रक्रिया की निगहबानी करते हैं और अधिकारियों की आंख और कान के रूप में काम करते हैं।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
