धनशोधन मामला: 19 मार्च को ‘आप’ नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 मार्च 2024। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की एक याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत देने से इनकार करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति, दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ को बताया कि वे सिंह की याचिका पर आज जवाब दाखिल करेंगे। ईडी के वकील ने कहा कि शीर्ष अदालत ने 26 फरवरी को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा था। उन्होंने कहा कि जवाब तैयार है और दाखिल कर दिया जाएगा। पीठ ने पूछा, “आप आज इसे दाखिल कर रहे हैं?”
अधिवक्ता ने कहा कि ईडी आज जवाब दाखिल करेगी। धन शोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने संबंधी सिंह की एक अलग याचिका भी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पेश की गई। दोनों याचिकाओं पर अब 19 मार्च को सुनवाई होगी। उच्च न्यायालय ने सात फरवरी को सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन निचली अदालत को सुनवाई शुरू होने पर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया था। सिंह को पिछले साल चार अक्टूबर को इस मामले में गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
