लोकसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
चंडीगढ़, गुरुवार, 14 मार्च 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आठ उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। पार्टी ने पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है। सूची के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों - कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे। आप ने पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
