दिल्ली जल बोर्ड मामला: ईडी के समन पर पेश नहीं हुए केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मार्च 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर उसके समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने श्री केजरीवाल को रविवार को समन भेजा था। पार्टी ने ईडी के समन को ''अवैध'' बताया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईडी का इस्तेमाल करके श्री केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, 'मुख्यमंत्री केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।' साथ ही सवाल किया कि जब अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है तो ईडी समन क्यों भेज रही है।
ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज दूसरे मामले में श्री केजरीवाल को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। आप प्रमुख पहले से ही दिल्ली आबकारी शुल्क नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए समन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में आठ समन को ''अवैध'' बताते हुए उन्हें तवज्जो नहीं दी और पूछताछ में शामिल नहीं हुए। जांच एजेंसी ने कल श्री केजरीवाल को आबकारी शुल्क नीति घोटाला मामले में नौवां समन जारी किया और उन्हें 21 मार्च को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा ।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
