असम: कांग्रेस टीएमसी ने भाजपा सरकार पर चुनाव संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया
गुवाहाटी, सोमवार, 18 मार्च 2024। असम में विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले सरकारी विज्ञापनों को न हटाकर चुनाव आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और टीएमसी प्रदेश प्रमुख रिपुन बोरा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार को अलग-अलग पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई जबकि टीएमसी ने सोमवार को पत्र भेजा।
भूपेन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य की तस्वीरों वाले विज्ञापनों की मौजूदगी एमसीसी का ‘घोर उल्लंघन’ है और उन्होंने सीईसी से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसी तरह रिपुन बोरा ने राज्य भर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले सरकारी विज्ञापनों के कई होर्डिंग की ओर इशारा किया और सीईसी से राज्य सरकार को उन्हें तुरंत हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया। लोकसभा चुनाव की 16 मार्च को घोषणा होने के बाद देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। असम में 14 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को चुनाव होंगे।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
