चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया
कोलकाता, सोमवार, 18 मार्च 2024। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये डीजीपी की जगह लेने के लिए राज्य सरकार से सोमवार शाम पांच बजे तक तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य के जिलों में ऐसे और भी पक्षपातपूर्ण पुलिस अधिकारियों को हटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही ईसीआई की पूर्ण पीठ को डीजीपी के बारे बता चुके हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने डीजीपी की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का अनुभव किया है। आयोग ने कहा कि श्री कुमार किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
