झारपाड़ा जेल में पुलिस की छापेमारी, गांजा और तंबाकू जब्त
भुवनेश्वर, बुधवार, 20 मार्च 2024। ओडिशा में भुवनेश्वर पुलिस की एक टीम ने बुधवार को यहां झारपाड़ा जेल में छापा मारा और गांजा तथा तंबाकू बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक सिंह की अगुवाई में पुलिस की एक बड़ी टीम ने आज सुबह झारपाड़ा जेल में छापा मारा। इससे पहले सोमवार रात को जेल में दो समूहों में हुए संघर्ष में चार कैदी जख्मी हो गए थे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीम में दो अतिरिक्त डीसीपी, पांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 11 निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षक शामिल थे। सिंह ने बताया, “ हमने जेल के अंदर पांच ब्लॉक में 35 पुरुष वार्ड, 21 कोठरी, रसोई और थिएटर में तलाशी ली। अधिकतम वार्ड साफ-सुथरे हैं और जेल कर्मचारी भी नियमित अंतराल पर छापेमारी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से थोड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा, गुटखा, खैनी, बीड़ी, माचिस, लाइटर तथा गुटखे के खाली पाउच जब्त किए गए हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
