लोस चुनाव: निर्वाचन आयोग ने पंजाब, असम में जिला पुलिस प्रमुखों का तबादला किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 मार्च 2024। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को असम और पंजाब में उन जिला पुलिस प्रमुखों का तबादला कर दिया जो प्रमुख राजनेताओं के रिश्तेदार हैं। आयोग ने कुछ राज्यों में ‘बिना कैडर वाले’ जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) या पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का भी स्थानांतरण किया है। आयोग ने कहा कि ‘बिना कैडर वाले’ डीएम और एसपी को इसलिए हटाया गया है क्योंकि ये पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के लिए हैं। आयोग ने कहा कि उसने पंजाब, ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में बिना कैडर वाले आठ पुलिस अधीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा पांच जिलाधिकारियों का तबादला करके उच्च पदों पर ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
उसने कहा कि जहां भी डीएम या एसपी के रूप में प्रमुख नेताओं के रिश्तेदार हैं, उनका तबादला कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, बठिंडा (पंजाब) के एसएसपी और सोनितपुर (असम) के एसपी का स्थानांतरण किया गया है। आयोग ने कहा कि इन दो जिलों में अधिकारियों का तबादला प्रशासन के पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने की आशंकाओं को निष्प्रभावी करने के पूर्व कदमों के तौर पर किया गया है। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
