मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर शुभकामनाएं दी
जयपुर, शुक्रवार, 29 मार्च 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पर्यटन, लोक कला, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की विश्वभर में पहचान है। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में शौर्य और वीरता की गाथाएं रची-बसी हैं। यहां की माटी के कण-कण में देशभक्ति और स्वाभिमान समाहित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं समृद्ध परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
