लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप
नई दिल्ली, रविवार, 31 मार्च 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां आयोजित इंडिया समूह की महारैली में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद विपक्ष को खत्म करके लोकतंत्र को खत्म करना है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दम पर देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक लोकतंत्र का खून बहाया जा रहा है। विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।
गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले का मुकाबला करने के लिए इंडिया समूह तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विकल्प इंडिया समूह तैयार है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह देश एक नया इतिहास रचने के लिए आपसे कुर्बानी मांग रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी देश ''करो या मरो'' के मुहाने पर खड़ा है। अगला दो महीना लोकतंत्र बचाने का समय है। आज अगर हम चुप रहे तो आने वाली पीढी हमसे इसका हिसाब मांगेगी। इस तानाशाही का एक ही समाधान आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आप नेता ने आह्वान किया कि इस बार ऐतिहासिक मतदान करके तानाशाह को हरायेंगे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
