शेफाली शरण ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का प्रभार संभाला
नई दिल्ली, सोमवार, 01 अप्रैल 2024। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक और सरकार के प्रवक्ता का प्रभार संभाल लिया। वर्ष 1990 बैच की अधिकारी शरण, नीलम कपूर, दीपक संधू, शकुंतला महावल और एन जे कृष्णा के बाद पीबीआई का नेतृत्व करने वाली पांचवीं महिला अधिकारी हैं। उन्होंने मनीष देसाई का स्थान लिया है जो पीआईबी के प्रधान महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। शरण इससे पहले निर्वाचन आयोग और वित्त मंत्रालय की प्रवक्ता रह चुकी हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
