कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की पांच, विधानसभा की 114 सीट पर उम्मीदवार तय किए
नई दिल्ली, सोमवार, 01 अप्रैल 2024। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने सोमवार को कहा कि राज्य में आगामी चुनावों के लिए लोकसभा की पांच और विधानसभा की 114 सीट पर उम्मीदवार तय कर लिए गये हैं। शर्मिला दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इन उम्मीदवारों के नाम बैठक में ही तय किए गए हैं। शर्मिला ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ अन्य उम्मीदवारों के नाम जल्द ही तय किए जाएंगे। उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी की जा सकती है।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और कांग्रेस आंध्र प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीट पर मतदान 13 मई को होने हैं और मतगणना चार जून को होगी।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
