आपात स्थिति में उतरा वायु सेना का अपाचे हेलिकॉप्टर , पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 अप्रैल 2024। वायु सेेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर लद्दाख में आपात स्थिति में उतरने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, हालाकि इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वायु सेना के प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि यह अपाचे हेलिकॉप्टर बुधवार को संंचालन संंबंधी नियमित उडान पर था कि तकनीकी कारणों से इसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र में अचानक उतरने के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें निकट के एयर बेस ले जाया गया है। इस घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वायु सेना अभी अपना सबसे बड़ा अभ्यास गगन शक्ति चला रही है और इसमें वायु सेना के हजारों वायु यौद्धा तथा छोटे बड़े प्लेटफार्म हिस्सा ले रहे हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
