आतिशी ने ईडी से की भाजपा के खिलाफ ‘धनशोधन मामलों’ में की गई कार्रवाई के खुलासे की मांग
नई दिल्ली, शनिवार, 06 अप्रैल 2024। निर्वाचन आयोग का नोटिस मिलने के एक दिन बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा कि वह इस बात का खुलासा करे कि उसने कथित धनशोधन के मामलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने उसे पार्टी में शामिल होने अथवा एक माह के भीतर ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने को कहा है, इसके बाद आयोग ने आतिशी को नोटिस जारी किया।
मंत्री ने कहा, ‘‘महज शक के आधार पर ईडी ने आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और यहां तक की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ धन के लेन-देन का कोई सबूत नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईडी ने भाजपा नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, जहां जांच एजेंसी धन के लेन-देन को साबित करने में सक्षम है।’’ आप ने पिछले महीने ईडी से कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज करे। पार्टी ने आरोप लगाया था कि कथित आबकारी नीति घोटाले के एक आरोपी से भाजपा को चुनावी बॉण्ड के माध्यम से करोड़ों रुपये मिले हैं।’’ आतिशी ने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए अन्य केंद्रीय एजेंसियों की तरह निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल करने का भाजपा पर आरोप लगाया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
