अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा: स्टालिन
पुडुचेरी, रविवार, 07 अप्रैल 2024। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा। स्टालिन की पार्टी द्रमुक विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल है। कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद वी. वैथिलिंगम के समर्थन में यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस का स्पष्ट रूप से मानना है कि पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।स्टालिन ने कहा कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों, बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार भी सुरक्षित रहें।” स्टालिन ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी में सभी निष्क्रिय उपक्रमों को पुनर्जीवित किया जाएगा। पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ 19 अप्रैल को चुनाव होगा।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
