सारण मे दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल
छपरा, सोमवार, 08 अप्रैल 2024। बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि राजा चौक पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी।इस घटना में रज्जूपुर गांव निवासी प्रमोद राय के पुत्र धीरज कुमार (18) तथा दो अन्य युवक की मौत हो गयी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायलों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
