टीएमसी प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ की शिकायत करेगा
कोलकाता, सोमवार, 08 अप्रैल 2024। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर टीएमसी नेताओं और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ किए जाने की शिकायत करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व टीएमसी के राज्यसभा नेता डेरेक ओ ब्रायन करेंगे और सांसद डोला सेन भी निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मिल सकती हैं। सेन ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमारे खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिस तरह से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) काम कर रहे हैं तथा टीएमसी नेताओं को निशाना बना रहे हैं वह शर्मनाक है। हम निर्वाचन आयोग से सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे।”
टीएमसी ने रविवार को, चुनाव से पहले एनआईए और भाजपा के बीच मिलीभगत होने का आरोप लगाया था। लेकिन जांच एजेंसी ने इन आरोपों से इनकार किया और पूरे विवाद को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया। एनआईए की टीम शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में साल 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन भीड़ ने जांच एजेंसी की टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया था। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांचकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
