महाराष्ट्र में MVA ने की सीट बंटवारे की घोषणा
- उद्धव 21, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मुंबई, मंगलवार, 09 अप्रैल 2024। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने मंगलवार को राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया। सीट बंटवारे के तहत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 17 तथा शरद पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एमवीए गठबंधन की ओर से आज यहां संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में सभी सहयोगी दलों की मौजूदगी में यह घोषणा की गयी। मुख्य दावेदारों ने हालांकि पहले ही अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तथा शेष आने वाले दिनों में घोषित की जायेगी।
एमवीए के सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर जीत की संभावना के आधार पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पवार ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच एक भी सीट पर कोई मतभेद नहीं है। वहीं ठाकरे ने लोकतंत्र को बचाने के बड़े उद्देश्य के मद्देनजर गठबंधन पर सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव नहीं बनाने के लिए छोटे दलों की सराहना की।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
