एनएसयूआई सदस्य छात्रों के अधिकारों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें: कन्हैया कुमार
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 अप्रैल 2024। कांग्रेस की छात्र इकाई ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने मंगलवार को संगठन के सदस्यों से छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह किया। कुमार यहां मुख्यालय में एनएसयूआई के 54वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘आप सभी कांग्रेस पार्टी के भविष्य के नेता हैं। यह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण समय है और मैं आपसे छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह करता हूं।’
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर, सेना में भर्ती की अल्पकालिक ‘‘अग्निपथ योजना’’ को खत्म करने की कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। केंद्र द्वारा 14 जून, 2022 को घोषित अग्निपथ योजना साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने के लिए लायी गई है। चार वर्ष के बाद इनमें से 25 प्रतिशत को और 15 साल के लिए सेना में बरकरार रखने का प्रावधान है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
