छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
रायपुर, बुधवार, 10 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार की रात बस हादसे में घायलों में कुछ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुम्हारी के समीप केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस एक मुरुम खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में गिर गयी। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। मृतकों में चार महिलाएं भी हैं। कुछ अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुम्हारी , दुर्ग और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुम्हारी बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रशासन को निर्देश दिये हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
