पटनायक ने बीजद का चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए जनता से सलाह मांगी
भुवनेश्वर, बुधवार, 10 अप्रैल 2024। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने को लेकर बुधवार को लोगों से सुझाव देने का आग्रह किया। पटनायक ने बेरहमपुर से सांसद चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में 38 सदस्यीय घोषणापत्र समिति भी गठित की। पटनायक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “समिति समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श करके एक घोषणापत्र तैयार करेगी, जो ‘नया ओडिशा, सशक्त ओडिशा’ बनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा।” पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर पटनायक को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा सह-संयोजक होंगे। ओडिशा में 13 मई से 1 जून के बीच आम चुनाव और विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में 147 विधानसभा और 21 लोकसभा क्षेत्र हैं।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
