सीबीआई ने बीआरएस नेता के कविता को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई ने उन्हें वहीं गिरफ्तार किया। सीबीआई के अधिकारियों ने हाल में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी। बीआरएस नेता से सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से बरामद व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी।
आम आदमी पार्टी (आप) को कथित तौर पर आबकारी नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। सूत्रों ने बताया कि इन पहलुओं पर कविता से पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारी शनिवार को तिहाड़ जेल गए थे। ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
