आप कार्यकर्ताओं ने राज कुमार आनंद के दिल्ली स्थित आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024। राज कुमार आनंद के दिल्ली मंत्रिमंडल और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पटेल नगर स्थित उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता अंकुश नारंग ने कहा, ‘पिछले चार साल से आनंद ‘आप’ के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने उन लोगों से कई विकास परियोजनाओं का वादा किया था, जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’
आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आनंद ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश रत्न को हराकर जीत हासिल की थी।
आनंद ने बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और भ्रष्टाचार और पार्टी में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी भी छोड़ दी थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। नारंग ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के डर से आनंद ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘आज आप के कई कार्यकर्ताओं और यहां तक कि पटेल नगर के निवासियों ने भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।’
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
