धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू पर दी बधाई
नई दिल्ली, शनिवार, 13 अप्रैल 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । धनखड़ ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा , ''देशभर में अनूठे नामों और विभिन्न परंपराओं के साथ मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। ये त्योहार आशावाद की एक नई भावना और समृद्ध भविष्य की उम्मीद की प्रतिध्वनित करते हैं। उन्होंने कहा, ''नयी शुरुआत की खुशी को गले लगाते हुए, आइए हम खुद को विविधता में एकता की उस भावना के प्रति फिर से प्रतिबद्ध करें, जो भारत के सभ्यतागत लोकाचार को परिभाषित करती है। धनखड़ ने कहा, ''बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां, सफलता और पूर्णता लाएं।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
