केरल: सड़क हादसे में तमिलनाडु के दो पर्यटकों की मौत
इडुक्की (केरल), शनिवार, 13 अप्रैल 2024। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की एक लड़की सहित दो लोगों की शनिवार को इडुक्की में वतक्कानिप्पारा के पास एक वाहन पलट जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के शिवगंगा की रहने वाली रजीना (20) और सना (सात) के रूप में हुई। वे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से घूमने आए 21-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे और वे वाहन में समूह के अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना उस वक्त हुई जब चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उडुंबनचोला पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर पलट गया।’ उन्होंने बताया कि यात्रियों में चार बच्चे भी थे और हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने त्वरित बचाव कार्य किया और सभी घायलों को जल्द ही नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
