बसपा की पांचवीं सूची में धनंजय की पत्नी श्रीकला का नाम शामिल
लखनऊ, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिये मंगलवार को 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंंह को बसपा प्रत्याशी बनाया गया है जबकि गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह, बदायूं से मुस्लिम खान,बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे,बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया गया है। वहीं मैनपुरी में अब शिव प्रसाद यादव बसपा उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमायेंगे। पार्टी द्वारा घोषित सभी उम्मीदवार पहले से ही अपने संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में लगे हुये हैं।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
