श्रीनगर में नाव पलटने से चार लोगों की मौत
श्रीनगर, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को झेलम नदी में स्कूली बच्चों समेत 20 से अधिक लोगों को लेकर जा रही नाव के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लापता हो गये। महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल के के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुजफ्फर ज़रागर ने यूनीवार्ता को सात लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से चार की पहले की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य का यहां उपचार किया रहा है। प्रांतीय आपदा राहत बल(एसडीआरएफ) के कमांडेंट अतुल शर्मा ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस बीच घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पुल का निर्माण न करने के लिए सरकार पर हमला बोला। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि पिछले दो दशकों से पुल पर काम चल रहा है और अगर यह पुल पूरा हो जाता तो इस त्रासदी से बचा जा सकता था। कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण झेलम और कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। आज सुबह झेलम नदी में पानी बाढ़ के खतरे के स्तर के करीब बह रही थी।
Similar Post
-
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
मुंबई, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। मुंबई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की ...
-
पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के आवास पर जुटे समर्थक, पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चर ...
-
मुख्यमंत्री के तौर पर एक माह पूरा करने के बाद शिवकुमार ने सपरिवार सिद्धरमैया से भेंट की
बेंगलुरु, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रू ...
