राजधानी पटना में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
पटना, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। बिहार में राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो रिक्शा और क्रेन के बीच हुयी टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी राम लखन पथ पर ऑटो रिक्शा पटना मेट्रो के निर्माण कार्य में लगे क्रेन से टकरा गयी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मृतक रोहतास, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के रहने वाले हैं। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
