दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
महाराजगंज (उप्र), गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। महाराजगंज में जिला पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर सामलिक इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान सत्यम मद्धेशिया और आशीष पासवान सोनौली के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानीय निवासी हैं, जिन्हें बुधवार रात नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया । उनके मुताबिक इन दोनों के पास से 200 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया। सिंह ने कहा कि आरोपी यह हेरोइन सौंपने के लिए भारत से नेपाल जा रहे थे, जिसकी कीमत वैश्विक बाजार में लगभग दो करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि उनके संपर्कों और जब्त किए गए मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
