राज्यपाल मिश्र और प्रथम महिला ने लोकसभा चुनाव हेतु मतदान किया
जयपुर, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां अपना मतदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने बाद में कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ "हम भारत के लोग" की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है। उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
