बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल से की अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की मांग
कोलकाता, शनिवार, 20 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया है जहां ये पद रिक्त हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार ने अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियों के लिए 31 प्राध्यापकों के नाम सुझाए थे लेकिन राज्यपाल ने इनमें से छह नामों को मंजूर किया और शेष सब नामों को खारिज कर दिया। बोस सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव ने कुलाधिपति से उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उनके और मुख्यमंत्री के बीच बनी सहमति के आधार पर अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति करने का अनुरोध किया।’’ उन्होंने कहा,‘‘कुलाधिपति इन छह प्राध्यापकों में से ही उन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्तियां करेंगे जहां ये पद रिक्त हैं।’’ अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में राजभवन में बोस के साथ एक घंटे तक चर्चा की थी।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
