खडगे, राहुल, प्रियंका ने महावीर जयंती पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली, रविवार, 21 अप्रैल 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस पवित्र पर्व पर सबकी खुशहाली की कामना की है। खडगे ने कहा ''महावीर जयंती के शुभ अवसर पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान महावीर का जीवन और शिक्षाएँ हमें दयालु और सरल बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी शिक्षाएँ हमें खुशी, संतुष्टि और निस्वार्थता के जीवन का मार्ग दिखाती हैं। यह त्योहार सत्य, अहिंसा और सद्भाव के प्रति सभी की प्रतिबद्धता को मजबूत करे।
गांधी ने कहा ''जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर का जीवन, करुणा और मानवता की उनकी शिक्षा हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। श्रीमती वाड्रा ने कहा ''सामाजिक बदलाव के पुरोधा, सत्य, अहिंसा और करुणा के सबसे बड़े साधक भगवान महावीर की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके सिद्धांतों और आदर्शों में विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण का मार्ग है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
