लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हार भांपने के बाद से भाजपा खेमे में घबराहट है: ममता बनर्जी
रायगंज (पश्चिम बंगाल), सोमवार, 22 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पिछले सप्ताह हुए मतदान में अपनी हार को भांपने के बाद से घबराई हुई है। बनर्जी ने दावा किया कि देशभर से भाजपा खेमे का सफाया होने वाला है। उन्होंने रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐसे समय में राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा की ‘‘पूर्व नियोजित चाल’’ है जब लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। संदेशखालि में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। बनर्जी ने कहा, ‘‘भय और घबराहट ने भाजपा को जकड़ लिया है। देश भर की लगभग 100 सीट पर पहले चरण के मतदान के बाद उन्हें हार का एहसास हो गया है। इसी वजह से वे बेतुके बयान दे रहे हैं। भगवा खेमे का सफाया अब कभी भी हो सकता है।’’
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
