मलेशियाई सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत
कुआलालंपुर, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024। मलेशिया के पेराक प्रांत में मंगलवार सुबह सेना के दो हेलिकॉप्टरों की रिहर्सल के दौरान टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गयी। रॉयल मलेशियाई नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हेलिकॉप्टर स्थानीय समयानुसार 09.32 बजे लुमुट रॉयल मलेशियाई नौसेना बेस पर फ्लाईपास्ट रिहर्सल के दौरान टकरा गये। एक हेलिकॉप्टर में सात और दूसरे में तीन लोग सवार थे। बयान के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
