दो वाहनों की भिडंत में दो की मौत, 19 लोग घायल
भिण्ड, बुधवार, 01 मई 2024। मध्यप्रदेश के भिंड में लोडिंग वाहन और कार के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरोही थाना क्षेत्र के भिण्ड-ग्वालियर हाईवे लोडिंग वाहन और कार के बीच कल आमने-सामने की भिड़ंत में मासूम बालक और एक महिला की मौत हो गई है और 19 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनमें से एक बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार परिजन बच्चे का मुंडन कराने के लिए कालिका मंदिर की तरफ जा रहे थे।
Similar Post
-
अमृता फडणवीस और अजय देवगन जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल के अंदर बिजली का तार गिरने से चार की मौत, तीन झुलसे
मंडला (मध्यप्रदेश), शनिवार, 26 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मंडला ...
-
महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को रा ...
