बीकानेर में तीन विचाराधीन कैदियों ने जेलर पर हमला किया, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर, बुधवार, 01 मई 2024। बीकानेर केंद्रीय जेल में तीन विचाराधीन कैदियों ने जेलर पर हमला कर दिया । तीनों कैदियों के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की रात जेल परिसर में उस समय घटी जब जेलर सूर्यनारायण सोनी गश्त पर थे। तभी जेल अस्पताल से लौटते समय तीन कैदी मोहम्मद समीर, अफरीद खान और सालेह मोहम्मद ने जेलर को धक्का दिया और जमीन पर गिराने के बाद उनकी पिटाई की।
बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण ने बुधवार को बताया “यह घटना कल सेंट्रल जेल में हुई। जेल प्रशासन ने तीन विचाराधीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।” जेलर पर हुए अचानक हमले के बाद आसपास काम कर रहे अन्य कैदी और जेल प्रहरी घटना स्थल पर पहुंचे और जेलर और कैदियों को अलग किया। पुलिस ने बताया कि तीनों कैदी किसी बात को लेकर जेलर से नाराज थे और आरोपियों से पूछताछ के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
