एनसिल संभालेगी सभी आईआरएस एपग्रह डेटा और उत्पादों की जिम्मेदारी
बेंगलुरु, बुधवार, 01 मई 2024। ‘द न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’(एनसिल) ने कहा है कि वह सभी भारतीय दूर संवेदी उपग्रह (आईआरएस) आंकड़ों और उत्पादों का जिम्मा संभालेगी। एनसिल भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और अंतरिक्ष विभाग के अधीन है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा है, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी भारतीय उद्योगों को उच्च प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधियों को शुरू करने में सक्षम बनाना है और यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े उत्पादों और सेवाओं के प्रचार और वाणिज्यिक दोहन के लिए भी जिम्मेदार है। एनसिल ने कहा कि भूनिधि डेटा प्रसार मंच बना रहेगा। एनसिल ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ एक मई 2024 से आईआरएस उपग्रह डेटा और उत्पादों के संबंध में सभी व्यावसायिक गतिविधियां एनसिल संभालेगी, वहीं भूनिधि डेटा प्रसार मंच बना रहेगा।’’
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
