महाराष्ट्र में तीसरे चरण के चुनाव के लिए तैयार चुनाव आयोग
मुंबई, शनिवार, 04 मई 2024। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 सीटों पर 07 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी सह प्रमुख सचिव एस. चोकालिंगम ने अपने बयान में कहा कि राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है। तीसरे चरण में उस्मानाबाद, लातूर, बारामती, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, हटकंगले, रायगढ़ और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में मतदान कराये जायेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 05 मई की शाम को चुनाव प्रचार थम जायेगा।इन 11 सीटों के लिए 23,036 मतदान केंद्र बनाये गये हैँ जहां 2.09 करोड़ से अधिक मतदाता 258 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सामान्य मतदान का समय सुबह 07.00 से शाम 18.00 बजे तक निर्धारित है , हालाँकि मतदान केंद्रों को वहां मौजूद सभी मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक खुला रखा जायेगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका ध्यान रखा गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ इकाइयों को तैनात किया गया है। चोकालिंगम ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त पेयजल, ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराने, छायादार व्यवस्था करने और प्रतीक्षालय की सुविधा उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
