संजय राउत का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे...लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे
मुंबई, रविवार, 05 मई 2024। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे लेकिन विकास, महंगाई और रोजगार पर नहीं बोलेंगे। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीछे चल रही है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। प्रधानमंत्री मोदी का रविवार को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने और रोड शो करने का कार्यक्रम है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता राउत ने कहा, ‘‘मोदी द्वारका, मथुरा और अयोध्या जाएंगे। वह प्रत्येक मंदिर में जाएंगे लेकिन विकास, महंगाई और रोजगार पर बात नहीं करेंगे। वह इस बारे में बात नहीं करेंगे कि 2019 में पुलवामा हमला क्यों हुआ।’’ उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कल दिनदहाड़े हमारे जवानों पर हमला कर उन्हें मार डाला गया। मोदी इस बारे में अयोध्या में बात नहीं करेंगे। वह केवल भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे।’’
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
