खडगे-राहुल ने सेना के काफिले पर हमले की निंदा की
नई दिल्ली, रविवार, 05 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में वायु सेना के वाहन पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया और कहा कि इस तरह के हमलों के खिलाफ हम एकजुट हैं। डगे ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हम इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा, ''सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायु योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। हम आशा करते हैं कि घायल वायु योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और ईमानदारी से उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करें। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है। गांधी ने कहा, ''जम्मू कश्मीर के पुंछ में हमारी सेना के काफिले पर कायराना और दुस्साहसी आतंकी हमला बहुत ही शर्मनाक है, दुखद है। शहीद जवान को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हमले में घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
