Huawei MatePad हुआ लॉन्च
Huawei ने टैबलेट सेग्मेंट में नया MatePad 11.5 inch S टैबलेट लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है टैबलेट 11.5 इंच के डिस्प्ले से लैस जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन दिया गया है। HarmonyOS 4.2 पर रन करने वाला यह टैबलेट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट में 8000एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet Price
- Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet की कीमत €399 (लगभग 35,000 रुपये) है। कंपनी ने इसके साथ M-Pencil StarLight स्टाइलस भी लॉन्च किया है जिससे इसमें मल्टीटास्किंग भी की जा सकती है। लेकिन ग्राहक को इसके लिए अलग से कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें Space Gray, Frost Silver, और Violet शामिल है।
Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet Specifications
- Huawei MatePad 11.5 inch S Tablet में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक IPS स्क्रीन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन है। कंपनी ने इसमें PaperMatte टेक्नोलॉजी भी दी है जिसके कारण यह आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ने देता है। कंपनी ने प्रोसेसर के बारे में यहां जानकारी नहीं दी है। डिवाइस HarmonyOS 4.2 पर रन करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें M-Pencil StarLight स्टाइलस भी सपोर्टेड है।
- टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में फास्ट चार्जिंग के लिए 22.5W चार्जर सपोर्ट है। हुवावे के इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सेल्फी भी कैप्चर कर सकता है। साथ में वीडियो कॉलिंग के लिए भी उपयुक्त है। टैबलेट का वजन 510 ग्राम है। इसकी मोटाई देखें तो यह 6.2mm में आता है जो कि काफी स्लीक डिजाइन में पेश किया गया है।
Similar Post
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
