राजस्थान के अनेक हिस्सों में आंधी, बारिश
जयपुर, शनिवार, 11 मई 2024। एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज आंधी व बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में आंधी व बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र के अनुसार विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक बारिश गोगुंदा, उदयपुर में 75 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा अजमेर के भिनाय में 34 मिमी., झुंझुनू के बुहाना व प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 18 मिमी. व बीकानेर के पूगल में 15 मिमी. बारिश हुई।
बीकानेर, दौसा, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, गंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू तथा सीकर सहित अनेक जिलों में बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी आ सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार 12-14 मई तक आंधी बारिश की संभावना है जिससे अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
