जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, शनिवार, 11 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां के बाबा मोहल्ले के निवासी सुहैब इकबाल मलिक और तुफैल यूसुफ मलिक को मलिक चक क्रॉसिंग पर बनायी गई एक चौकी से गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
