इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत
इंदौर, गुरुवार, 16 मई 2024। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार बॉर्डर के नजदीक एक एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त पाई। कार में सवार नौ लोगों में से आठ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। मृतकों में एक महिला और एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल वाहन चला रहा था, जो शिवपुरी का रहने वाला है। चौधरी ने बताया कि सभी शवों को इंदौर भेजा है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
Similar Post
-
दिल्ली के कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्व ...
-
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए दाखिल कर सकते हैं फॉर्म 6 : निर्वाचन आयोग ने अदालत में कहा
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच् ...
-
सिरसा में थाने के पास ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
