दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली, सोमवार, 20 मई 2024। दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके में सोमवार की सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह छह बजे फोन पर मिली थी जिसके बाद 20 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आग तीन मंजिला इमारत में लगी है जिसमें दुकानें भूतल पर हैं और ऊपरी मंजिल का उपयोग रिहायशी इस्तेमाल में है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
