जिला अस्पताल में आग की घटना के बाद रखरखाव में लगी दो एजेंसियो को नोटिस
नोएडा, गुरुवार, 23 मई 2024। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बुधवार सुबह आग लगने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रखरखाव का काम देख रहीं दो एजेंसियों को लापरवाही बरतने के मामले में नोटिस जारी किया है और इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह जिला अस्पताल के तलघर में बने सर्वर रूम में एक बैटरी से आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि आग का धुआं प्रथम तल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गया था।
सीएमएस के अनुसार वहां भर्ती 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में भेजा गया तथा स्थिति पर नियंत्रण के बाद मरीजों को वापस आईसीयू में लाया गया जिसमें करीब 2 घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ है, ना ही किसी मरीज का उपचार प्रभावित हुआ है। अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में बिजली से जुड़े कार्यों के रखरखाव के लिए दो एजेंसियो को ठेका दिया गया है और लापरवाही बरतने के लिए दोनों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति बनाई गई है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
