राजस्थान के अनेक जिलों में भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’
जयपुर, गुरुवार, 23 मई 2024। लगभग पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है। राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते चौबीस घंटे में फलोदी में न्यूनतम तापमान ही 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
राजस्थान में बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से तत्काल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अनुसार आगामी 72 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर ‘हीटवेव’ से ‘तीव्र हीटवेव’ व कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहेगा। विभाग ने इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
