प्रमुख रक्षा अध्यक्ष अनिल चौहान ने बेंगलुरु में वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया
बेंगलुरु, शनिवार, 25 मई 2024। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय वायुसेना के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया। जनरल चौहान ने बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के दुर्लभ संसाधनों का दक्षता पूर्वक उपयोग करने की खातिर संयुक्त प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रक्षा विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, सीडीएस ने 24 मई को भारतीय वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया। इस दौरान सीडीएस को प्रशिक्षण कमान की भूमिका और प्रशिक्षण गतिविधियों को अनुकूलित करने के लिए हालिया पहल तथा वायुसेना की समग्र परिचालन तैयारियों को बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण की दक्षता में सुधार करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण कमान के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चौहान ने प्रशिक्षण में सेनाओं के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के संसाधनों का दक्षता पूर्वक उपयोग करने के लिए संयुक्त प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों से राष्ट्र की सैन्य संचालन ताकत को बढ़ाने के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
